दोस्तों ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति कि अपनी कुंडली या टेवा है जिससे वो अपने आने वाले कल या बीते हुए कल के बारे जानकारी ले सकता है | लेकिन दोस्तों इसी बात में एक और बात कि राशियों का मानव के जीवन पर बहुत प्रभाव देखने को मिलता आज हम बात करेंगे जुलाई महीने का राशिफल ध्यान से आप इस राशिफल को पड़ें और अपना जुलाई का महिना सुखमय बनायें निचे बताये गये उपाय भी आप कर सकते हो |
july महीने का राशिफल
- मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-जुलाई महिना आपके बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे। उन कामों को पूरा करके ही दम लेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। पुराने मित्रों से मेलजोल पुरानी यादों को ताजा करने वाला साबित होगा। मन में भावुकता रहेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए व्यायाम या जिम आदि ज्वाइन कर सकते हैं। राजनीति अथवा धार्मिक संगठन में आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
- वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- जुलाई महीने में आप के अपनों को मदद की जरूरत पड़ सकती है। बिना मांगे आगे बढ़कर सहयोग करने का प्रयास करें। परिवार में पिता अथवा वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस महीने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। बाहर के भोजन से परहेज रखें। ध्यान रखें अधिक चिकनाई या मसालेदार भोजन से पेट खराब हो सकता है।
- मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):-जुलाई महीने में आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शॉपिंग पर धन खर्च होगा बागवानी संबंधी कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। बिना विशेष कारण तनाव महसूस करेंगे। किसी के सहयोग से आपका रूका अटका कार्य पूरा हो सकता है।
- कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो):-जुलाई महीने में किसी नजदीकी रिश्तेदार के कारण आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। गुस्से की अधिकता बनी रहेगी। आजीविका के साधनों की परेशानी दूर होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी। अधिक मेहनत के बावजूद आपके बने-बनाए कार्यों में रुकावटें आएंगी। किसी खास व्यक्ति के अप्रिय व्यवहार से आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। तनाव से अपना बचाव रखे। खानपान व दिनचर्या संतुलित रखें।
- सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-जुलाई महीने में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आयेंगी। नौकरी कर रहे लोगों को तबादले जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका पैसा फंस सकता है या बहुत देरी में मिलेगा। बाहर के भोजन से परहेज रखें। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए ये महिना शुभ है।
- कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो):-आपका जुलाई महिना पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-जुलाई महीने में घर में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा। यदि घर में किसी ख़ास या क़रीबी व्यक्ति से आपके संबंधों में कटुता आ गई है तो इस समय आप दोनों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।
- वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाएंगे। नौकरी को लेकर स्थानांतरण के संभावनाएं बढ़ रही है। अगर मनचाही जगह पर परिवर्तन हो रहा है तो अवसर बिल्कुल न गंवाएं।
- धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-संतान के स्वभाव और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे मान- सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो प्रति दिन गाय को एक रोटी अवश्य खिलाएं । व्यर्थ चिंताओं में मन खराब न करें।
- मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-आप भी इस महीने कुछ संवेदनशील रहेंगे। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। कुछ सकारात्मक बदलाव करके जुलाई को बेहतर बना सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी सुलझी हुई बातें सामने वाले को आकर्षित करेंगी।
- कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-मन प्रफुल्लित रहेगा। राजनीति अथवा धार्मिक संगठन में आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय एवं मान-सम्मान की हानि होगी।आप अपने व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी अनुभवी की सलाह की आवश्यकता होगी।
- मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता को प्रसन्न रखें। आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। धन-वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। आपके खास आप को अनदेखा करेंगे।
Read More : Navgreh Fast : कैसे करें नवग्रह व्रत जिससे हो फल की प्राप्ति
FAQs
1. जुलाई में मकर राशि के लिए कैसा होगा राशिफल?
खुद संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए इस महिने अपने समय का सदुपयोग करें और आपके लिए अच्छे नतीजे देगा।
2. क्या कन्या राशि के लिए जुलाई जरूरी रहेगा?
हाँ, कड़ी मेहनत के साथ अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है।
3. सिंह राशि वालों के लिए इस महीने क्या अच्छा रहेगा?
जुलाई महीने में आपको आपके लक्ष्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।
4. कर्क राशि वाले जुलाई में कैसे करेंगे?
इस महीने आपके लिए समृद्धि का महीना हो सकता है।
5. जुलाई महीने मेष राशि उपाय क्या हैं?
निरंतर कर्म का मार्ग चुनें और अपने मार्ग को मजबूत करें।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।